Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2026-27 Rajasthan | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण नई सूची राजस्थान
PM Awas New Beneficiary List 2026-27: प्रधानमंत्री आवास योजना की नई ग्रामीण लिस्ट जारी, मिल रहा है ₹1.20 लाख से ₹2.50 लाख
PM Awas New Beneficiary List 2026-27: प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के तहत नई लाभार्थी सूची जारी की गई है। जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे अब ऑनलाइन आसानी से PM Awas New Beneficiary List: हर व्यक्ति चाहता है कि उसका अपना एक पक्का घर हो, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे परिवारों की मदद के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गरीब परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। केंद्र सरकार ने PMAY की शुरुआत अप्रैल 2016 में की थी। PMAYG, 1985-86 में शुरु की गई इंदिरा आवास योजना (IAY) पर आधारित है। इस योजना का लक्ष्य ‘Housing for All’ यानी ‘सभी के लिए आवास’ है।
PM Awas New Beneficiary List 2026-27
हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची (PM Awas New Beneficiary List) जारी की गई है। इस नई सूची में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने वाले परिवारों के नाम शामिल किए गए हैं। PMAY Urban और PMAY Rural दोनों की सूची पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से तैयार जाती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि हर पात्र व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके। अगर आपका नाम PM Awas New Beneficiary List में शामिल है तो सरकार द्वारा किस्तों में योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे बैंक खाते में भेजेगी। आप Beneficiary List में अपना नाम आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यह जानना बहुत आसान है कि आपको आवास योजना के तहत लाभ मिलेगा या नहीं।
प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) की 2026-27 की नई लाभार्थी सूची भारत सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। यह अपडेटेड सूची योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थी अपना नाम pmayg.nic.in या pmaymis.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इन दोनों पोर्टलों पर योजना से जुड़ी सभी जानकारी, रिपोर्ट, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और किश्त से जुड़ी पूरी डिटेल मिल जाती है।
PMAY-G से जुड़े नए अपडेट में ‘AwaasApp’ नाम का मोबाइल ऐप भी शामिल है। यह एंड्रॉइड ऐप लाभार्थियों को अपने घर के निर्माण की स्थिति लाइव देखने, निर्माण स्थल की जियो-टैगिंग करने और किसी भी समस्या पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है।
PMAY Gramin List 2026 (राज्यवार लिंक)
अगर आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2027 की राज्यवार सूची देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए किसी भी राज्य के लिंक पर क्लिक करें -
राज्य
राज्य
आंध्र प्रदेश
महाराष्ट्र
अरुणाचल प्रदेश
मणिपुर
असम
मेघालय
बिहार
मिज़ोरम
छत्तीसगढ़
ओडिशा
गोवा
पंजाब
गुजरात
राजस्थान
हरियाणा
सिक्किम
हिमाचल प्रदेश
तमिलनाडु
जम्मू और कश्मीर
तेलंगाना
झारखंड
त्रिपुरा
कर्नाटक
उत्तर प्रदेश
केरल
उत्तराखंड
मध्य प्रदेश
पश्चिम बंगाल
PM Awas New Beneficiary List Check कैसे करें?
अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया है, तो आप ऑनलाइन अपना नाम इस तरह से चेक कर सकते हैं:
चरण 1: सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in/netiayHome/home.aspx पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर ‘Stakeholders’ पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ विकल्प चुनें।
चरण 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आप दो तरीकों - पंजीकरण संख्या (Registration Number) से या फिर Advanced Search से (यदि रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है) से नाम खोज सकते हैं।
चरण 4: अगर आप Advanced Search का विकल्प चुनते हैं, तो राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत जैसी जानकारी भरें।
चरण 5: ‘Search’ पर क्लिक करते ही आपकी PM Awas Beneficiary List 2025 खुल जाएगी। इस तरह आप आसानी से देख सकते हैं कि आपका नाम इस सूची में है या नहीं।
राज्यवार PM Awas Yojana Beneficiary List PDF Download 2026-27
PM आवास योजना लाभार्थी सूची 2026-27 को ग्रामीण और शहरी दोनों श्रेणियों के लिए ऑनलाइन चेक और डाउनलोड किया जा सकता है। लाभार्थी पीएमएवाई ग्रामीण सूची और PMAY शहरी लाभार्थी सूची में अपना नाम राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत के आधार पर देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक PMAY-G Portal यानी https://pmayg.dord.gov.in/netiayHome/Home.aspx और PMAY Urban Portal यानी PMAY Urban Portal का उपयोग किया जा सकता है।
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची उत्तर प्रदेश PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची बिहार PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची राजस्थान PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची मध्य प्रदेश PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची महाराष्ट्र PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची झारखंड PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची छत्तीसगढ़ PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची ओडिशा PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची पश्चिम बंगाल PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची असम PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची हरियाणा PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची गुजरात PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची पंजाब PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची उत्तराखंड PDF
पीएम आवास योजना लाभार्थी सूची हिमाचल प्रदेश PDF
नाम देख सकते हैं। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को ₹1.20 लाख और शहरी परिवारों को ₹2.50 लाख तक की सहायता राशि दी जाती है।
PMAY Gramin List PDF कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: सबसे पहले pmayg.nic.in पर जाएं, जो PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट है। इसके बाद नीचे दिखाई गई तस्वीर के अनुसार ‘Awaassoft’ सेक्शन के तहत “Report” टैब पर क्लिक करें।
चरण 2: “Report” पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी। यहां आपको नीचे दिखाई गई तस्वीर के अनुसार ‘Social Audit Reports’ सेक्शन के तहत “Beneficiary Details for Verification” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: अगले चरण में आपको “Selection Filters” में मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
चरण 4: अब “Submit” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
चरण 5: यहां आप गांव का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, लाभार्थी का नाम, पिता या माता का नाम, आवंटित घर की जानकारी, स्वीकृति संख्या, स्वीकृत राशि, भुगतान की गई किस्तें, PMAYG के तहत जारी राशि और घर की स्थिति जैसी जानकारी देख सकते हैं।
चरण 6: आप इस पूरी PM Awas Yojana Gramin Beneficiary List को Excel और PDF फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए “Download Excel” और “Download PDF” विकल्प का उपयोग करें।
PM Awas New Beneficiary List 2026: कितनी आर्थिक मदद मिलती है?
PM Awas Yojana के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक की सहायता देती है। वहीं शहरी क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को ₹2.50 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना को इस उद्देश्य के साथ शुरु किया गया है कि हर नागरिक के पास रहने के लिए सुरक्षित घर हो। सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार के पास अपना पक्का घर हो।
PMAY-G Installment (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की किस्त) कैसे चेक करें?
अगर आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की लाभार्थी सूची में शामिल हो चुका है, तो आप घर बैठे अपनी किस्त (Installment) की पूरी जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होता है।
चरण 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG App खोलें या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। फिर मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन के जरिए अपने खाते में लॉगिन करें।
चरण 2: PMAY-G लॉगिन करने के बाद Services सेक्शन में जाएँ या सर्च बार में “Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin” टाइप करें। योजना से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएँ आपके सामने खुल जाएँगी।
PMAY-G में उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ-
आपको नीचे दिए गए विकल्प दिखाई देंगे:
FTO Tracking
Panchayat Wise Permanent Wait List
Installment Details
Beneficiary Details
Convergence Details
PMAY-G Installment Details
चरण 3: सूची में से “Installment Details” या “PMAY-G Installment Details” विकल्प चुनें। अब अपना Registration Number दर्ज करें। फिर Search बटन पर क्लिक करें।
कुछ ही सेकंड में आपके सामने आपकी सभी किस्तों की पूरी जानकारी दिखाई देगी। इसमें आपको कितनी किस्त मिली, कब मिली, किस बैंक खाते में भेजी गई, और अगली किस्त की स्थिति क्या है, ये सभी जानकारी मिल जाएगी।
PM Awas Yojana Eligibility (पात्रता शर्तें)
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं, जैसे:
लाभार्थी भारत का नागरिक और स्थायी निवासी होना चाहिए।
परिवार में किसी सदस्य के नाम पहले से पक्का घर नहीं होना चाहिए।
केवल EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और LIG (निम्न आय वर्ग) वाले परिवार आवेदन कर सकते हैं।
यदि परिवार का कोई सदस्य आयकर देता है, तो वह पात्र नहीं होगा।
अगर आपके परिवार में किसी की सरकारी नौकरी है, तो आपका परिवार योजना हेतु पात्र नहीं होगा।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के आवेदक की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम और पीएम आवास योजना शहरी के आवेदक की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।
स्थानीय प्रशासन द्वारा पात्रता की जांच और सत्यापन किया जाता है।
PM Awas New Beneficiary List 2026-27: जरूरी दस्तावेज
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने जरूरी हैं:
आधार कार्ड
पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस)
आय प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
बैंक पासबुक की कॉपी
पासपोर्ट साइज फोटो
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) मकान किसके नाम पर बनता है?
PMAY-G या प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मुख्य लक्ष्य गरीब और बेघर परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। बिहार सहित पूरे भारत में इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता है जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं होता। अगर किसी परिवार के पास पहले से दो या उससे अधिक कमरों वाला पक्का घर है, या उनके पास कार या टू-व्हीलर जैसी निजी गाड़ी है, तो वे इस योजना के पात्र नहीं होते।
इस योजना की खास बात यह है कि घर का मालिकाना हक़ महिलाओं को प्राथमिकता से दिया जाता है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और संपत्ति में बराबरी का अधिकार देना है। इसलिए घर आमतौर पर महिला सदस्य के नाम या पति-पत्नी के संयुक्त नाम पर बनाया जाता है। यह नियम ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है, ताकि उन्हें भविष्य में आर्थिक सहारा मिल सके। हालांकि, अगर परिवार में कोई महिला सदस्य नहीं है, तो विशेष स्थिति में घर पुरुष के नाम पर भी स्वीकृत किया जा सकता है।
PM Awas New Beneficiary List: निष्कर्ष
PM Awas Yojana 2026 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार द्वारा शुरु की गई एक बड़ी योजना है। सरकार हर साल नए लाभार्थियों की सूची जारी करती है ताकि अधिक से अधिक परिवारों को पक्का घर मिल सके। अगर आपने आवेदन किया है, तो जल्द से जल्द अपनी PM Awas New Beneficiary List ऑनलाइन चेक करें और सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।
Frequently asked questions
पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख और शहरी क्षेत्रों में ₹2.50 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
PM Awas New Beneficiary List 2026-27 में नाम कैसे चेक करें?
आप अपनी PM Awas New Beneficiary List ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए https://pmayg.dord.gov.in वेबसाइट पर जाएं → ‘Stakeholders’ पर क्लिक करें → ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ चुनें → रजिस्ट्रेशन नंबर या Advanced Search से अपना नाम खोजें।
पीएम आवास योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है?
यह योजना केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों के लिए है। जिनके पास पहले से पक्का घर नहीं है, जो आयकर दाता नहीं हैं, और जिनकी सालाना आय ग्रामीण क्षेत्रों में ₹3 लाख से कम तथा शहरी क्षेत्रों में ₹6 लाख से कम है, वही पात्र माने जाते हैं।
पीएम आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
योजना के लिए आवेदन करते समय आपको ये दस्तावेज जरूरी होंगे: 1. आधार कार्ड पहचान पत्र (वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) 2. आय प्रमाण पत्र 3. राशन कार्ड 4. बैंक पासबुक 5. पासपोर्ट साइज फोटो 6. मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना के पैसे कब और कैसे मिलते हैं?
अगर आपका नाम PM Awas New Beneficiary List 2025 में शामिल है, तो सरकार द्वारा सहायता राशि किस्तों में सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाती है। राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है और लाभार्थी इसे ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ